मिड डे मील मामले में सहायक अध्यापक निलंबित
प्रकाशित: 20 मई 2026 को 9:11 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ के नारायणपुर की मंढैया स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील योजना को लेकर की गई शिकायत के मामले में एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जांच में शिकायत को भ्रामक पाए जाने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि विद्यालय में म
हापुड़ के नारायणपुर की मंढैया स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील योजना को लेकर की गई शिकायत के मामले में एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जांच में शिकायत को भ्रामक पाए जाने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि विद्यालय में मिड डे मील में अनियमितता और दूध में पानी मिलाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जा रहा था।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सहायक अध्यापक गुरुदयाल ने अन्य शिक्षकों को फंसाने के उद्देश्य से दूध की खाली थैलियों के फोटो लिए थे और रसोइयों से दूध में पानी मिलाने के लिए कहा था।
मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की आगे की जांच खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता को सौंपी गई है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
