ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्रकाशित: 25 मई 2026 को 8:59 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में रविवार को कई ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों का बिगड़ा संचालन यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। कई प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे तक देरी से रेलवे स्
हापुड़ में रविवार को कई ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों का बिगड़ा संचालन यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। कई प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे तक देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
आनंद विहार टर्मिनल की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब तीन घंटे 15 मिनट देरी से पहुंची। वहीं प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस लगभग दो घंटे विलंब से आई। प्रयागराज संगम से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची।
इसके अलावा आनंद विहार से पूर्णिया जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन दो घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा और आला हजरत एक्सप्रेस भी करीब एक घंटा देरी से चली। दूसरी ओर भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची।
मेमू और शटल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन करीब दो घंटे देरी से आई, जबकि बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन भी लगभग एक घंटे लेट रही।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालन व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

