सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को 30 साल की सजा

प्रकाशित: 19 मई 2026 को 9:25 am बजे

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को 30 साल की सजा

HALCHAL INDIA NEWS हापुड़। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दो दोषियों को कठोर सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट की अदालत ने दोनों आरोपियों को 30 वर्ष के सश्रम कारावास और 25-25 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गां

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS 

हापुड़। 

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दो दोषियों को कठोर सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट की अदालत ने दोनों आरोपियों को 30 वर्ष के सश्रम कारावास और 25-25 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।

मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के परिजनों ने वर्ष 2018 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी शाम के समय रिश्तेदारी से लौट रही थी। आरोप था कि रास्ते में आरोपी उसे जबरन एक घर में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में मुकदमा चलता रहा।

सोमवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए 30-30 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आर्थिक दंड भी लगाया गया। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

                                                       

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले