पिलखुवा में नवोदय युवा सेवा समिति के 33वे स्थापना दिवस पर हुआ भव्य सम्मान समारोह, वरिष्ठ पत्रकारों एवं प्रतिभाओं , छात्र छात्राओं पर सामाजिक संगठनों का किया गया सम्मान
प्रकाशित: 29 मई 2026 को 10:01 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। शुक्रवार को नवोदय युवा समिति (पंजी) पिलखुवा द्वारा पत्रकारिता दिवस व नवोदय युवा समिति का 33 व स्थापना दिवस के उपलक्ष में 33 विभूतियों का सम्मान के अवसर पर परिचय सम्मेलन एवं 8वें सम्मान समारोह का भव्य आयोजन विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ
पिलखुवा। शुक्रवार को नवोदय युवा समिति (पंजी) पिलखुवा द्वारा पत्रकारिता दिवस व नवोदय युवा समिति का 33 व स्थापना दिवस के उपलक्ष में 33 विभूतियों का सम्मान के अवसर पर परिचय सम्मेलन एवं 8वें सम्मान समारोह का भव्य आयोजन विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी हापुड़ श्री योगेंद्र प्रताप सिंह, सीओ अनीता चौहान, नगरसेवक पिलखुवा सुनीलगढ़, विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक श्री जनार्दन गुप्ता, अजय रोहिल्ला सभासद, ब्रिटिश स्पीकिंग से उमेश शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री पंकज अग्रवाल मौजूद रहे। सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथियों ने समाज में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों, वरिष्ठ पत्रकारों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि नवोदय युवा समिति पिछले कई वर्षों से सामाजिक एवं पत्रकार हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
