भीषण गर्मी और लू से हापुड़ बेहाल, 43 डिग्री तक पहुंचा तापमान
प्रकाशित: 22 मई 2026 को 9:33 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही चल रही लू के कारण सड़कें सूनी नजर आईं और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम त
हापुड़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही चल रही लू के कारण सड़कें सूनी नजर आईं और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं।
तेज गर्मी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ दिखाई दिया। रेहड़ी-पटरी लगाने वाले और दुकानदार दिनभर गर्मी से परेशान रहे। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए, क्योंकि उनमें से भी गर्म हवा निकल रही थी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग जल्द से जल्द अपना काम खत्म कर घर लौटते नजर आए।
शाम होने के बाद भी मौसम में गर्मी बनी रही। दिनभर तपिश झेलने के बाद रात में भी लोगों को राहत महसूस नहीं हुई। लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
