खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराया 10 क्विंटल खराब पनीर
प्रकाशित: 29 मई 2026 को 10:19 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSसंवादाता नरेंद्र सिंह - गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए करीब 10 क्विंटल खराब पनीर नष्ट कराया। यह पनीर गंदे ड्रमों और अस्वच्छ पानी में रखा गया था, जिससे इसके खराब होने की आशंका जताई गई। सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार रात कर
संवादाता नरेंद्र सिंह - गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए करीब 10 क्विंटल खराब पनीर नष्ट कराया। यह पनीर गंदे ड्रमों और अस्वच्छ पानी में रखा गया था, जिससे इसके खराब होने की आशंका जताई गई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार रात करीब 1:30 बजे कौशांबी पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने डाबर चौराहे पर एक बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ा। वाहन में 10 प्लास्टिक ड्रमों में पनीर भरा हुआ था।
जांच में पाया गया कि पनीर को गंदे ड्रमों और गंदे पानी में रखा गया था तथा उचित तापमान पर सुरक्षित नहीं रखा गया था। टीम ने पहले पनीर के दो नमूने जांच के लिए लिए और इसके बाद करीब तीन लाख रुपये कीमत का 10 क्विंटल पनीर गड्ढे में डलवाकर नष्ट कराया।
बताया गया कि यह पनीर मेसर्स इकरार डेयरी से लाया जा रहा था।
इसके अलावा शासन के निर्देश पर आइसक्रीम कंपनियों का भी विशेष निरीक्षण किया गया। साहिबाबाद की एक फर्म से संदेह के आधार पर सात आइसक्रीम के नमूने लिए गए। वहीं दिल्ली-मेरठ रोड स्थित एक फर्म से रबड़ी कुल्फी, बटर स्कॉच फ्लेवर और स्प्रेड ड्राइड डेयरी क्रीम के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि गर्मी के मौसम में बीमारियों के खतरे को देखते हुए दूध और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
