गर्मी में बढ़े नींबू के दाम, 150 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
प्रकाशित: 22 मई 2026 को 9:29 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में तेज गर्मी के बीच नींबू की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार में इन दिनों नींबू 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है। कुछ समय पहले तक यही नींबू 80 से 100 रुपये किलो के बीच उपलब्ध था। नींबू के बढ़ते द
हापुड़ में तेज गर्मी के बीच नींबू की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार में इन दिनों नींबू 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है। कुछ समय पहले तक यही नींबू 80 से 100 रुपये किलो के बीच उपलब्ध था।
नींबू के बढ़ते दामों का असर खासतौर पर शिकंजी, जूस और ठंडे पेय बेचने वाले दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ नींबू की मांग अचानक बढ़ गई है, जबकि बाजार में सप्लाई कम हो गई है।
चंडी रोड के एक फल विक्रेता ने बताया कि मौसम में बदलाव और तेज तापमान की वजह से कई इलाकों में नींबू की फसल प्रभावित हुई है। इसी कारण मंडियों में आवक कम हो रही है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पहले जो नींबू की कैरेट 600 से 800 रुपये में मिलती थी, अब उसकी कीमत 1000 से 1500 रुपये तक पहुंच गई है। थोक बाजार में बढ़े दामों का असर सीधे खुदरा बाजार में देखने को मिल रहा है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
