सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

कांग्रेस का संगठन बूथ तक मजबूत, 2027 में बदलाव तय : राकेश त्यागी

प्रकाशित: 7 मई 2026 को 10:37 am बजे

कांग्रेस का संगठन बूथ तक मजबूत, 2027 में बदलाव तय : राकेश त्यागी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिला कांग्रेस कार्यालय, दिल्ली रोड पर गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने 10 मई को होने वाले एससी प्रकोष्ठ जिला कमेटी गठन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का दावा करते हुए आगामी विधानसभा

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिला कांग्रेस कार्यालय, दिल्ली रोड पर गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने 10 मई को होने वाले एससी प्रकोष्ठ जिला कमेटी गठन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का दावा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मजबूती का भरोसा जताया।


एससी-एसटी प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक मोघे ने बताया कि 10 मई को एससी प्रकोष्ठ की जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप सरोहा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ मंडल प्रभारी डूंगर सिंह नवगठित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम बुलंदशहर रोड स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अपराह्न 2:30 बजे आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रही है और पार्टी का संगठन अब बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।

राकेश त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे आम जनता परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर और युवा वर्ग का विश्वास लगातार कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। 

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है और इसी सोच के साथ संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। 

अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और संगठन की मजबूती ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाएगी। इस दौरान पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, ओबीसी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती, शहर उपाध्यक्ष खुशनूद अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
                                         

                                          

                                          

                                          

                                            

                                     

                                    

                                                     

                                                   

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
राजनीति

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
राजनीति

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं

हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के

1 दिन पहले

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
राजनीति

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा

संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।

4 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
राजनीति

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

4 दिन पहले