ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले को लेकर 26 मई तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
प्रकाशित: 23 मई 2026 को 7:45 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन लागू किया है। शनिवार सुबह आठ बजे से मंगलवार रात 12 बजे तक हाईवे पर हल्के और भारी मालवाहक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधि
गढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन लागू किया है। शनिवार सुबह आठ बजे से मंगलवार रात 12 बजे तक हाईवे पर हल्के और भारी मालवाहक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 25 मई को मुख्य स्नान पर्व होने के चलते 24 मई से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए हाईवे को जाममुक्त रखने और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि इस बार गंगा एक्सप्रेसवे को भी डायवर्जन योजना में शामिल किया गया है, ताकि यात्रियों को कम दूरी में वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सके। जरूरत पड़ने पर हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहनों को बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई और चंदौसी मार्ग से निकाला जाएगा। वहीं मेरठ और गजरौला की ओर से आने वाले वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे और वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
मुरादाबाद, संभल और अमरोहा की तरफ से दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी अवश्य लें।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

