ग्राहक बनकर आया युवक, गल्ले से 28 हजार रुपये चोरी करने का आरोप
प्रकाशित: 28 मई 2026 को 10:17 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSसिंभावली। थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक सैनिटरी दुकान से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने ग्राहक बनकर आए युवक पर गल्ले से करीब 28 हजार 500 रुपये निकालकर फरार होने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। गंगा विहार कॉलोनी नि
सिंभावली। थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक सैनिटरी दुकान से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने ग्राहक बनकर आए युवक पर गल्ले से करीब 28 हजार 500 रुपये निकालकर फरार होने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
गंगा विहार कॉलोनी निवासी सुदीश कुमार ने बताया कि सैफी कॉलोनी के पास उनकी शिवम सैनिटरी के नाम से दुकान है। आरोप है कि मंगलवार को एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया और अलग-अलग सामान दिखाने के लिए कहा।
दुकानदार के अनुसार, वह युवक को सामान दिखाने के लिए दुकान के अंदर चले गए। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर गल्ले में रखी करीब 28 हजार 500 रुपये की नकदी निकाल ली और वहां से फरार हो गया।
कुछ देर बाद जब दुकानदार ने गल्ला देखा तो उसमें रखी रकम गायब मिली। शक होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। दुकानदार का दावा है कि पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक संदिग्ध गतिविधियां करता दिखाई दे रहा है।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
