सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

जिलाबदर अपराधी अवैध चाकू संग गिरफ्तार

प्रकाशित: 29 मई 2026 को 9:11 am बजे

जिलाबदर अपराधी अवैध चाकू संग गिरफ्तार

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला बदर घोषित किए जाने के बावजूद जनपद की सीमा में घूम रहे एक शातिर अपराधी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। गिरफ्

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला बदर घोषित किए जाने के बावजूद जनपद की सीमा में घूम रहे एक शातिर अपराधी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 



थाना प्रभारी के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जिला बदर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम नानपुर फतेहपुर रोड स्थित पीर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। जांच में उसकी पहचान सलीम उर्फ नन्हे पुत्र इकलाख निवासी आदर्शनगर, कस्बा एवं थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को पूर्व में जिला बदर किया गया था, लेकिन वह न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए जिले की सीमा में ही रह रहा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया।

 
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। हापुड़ के अलावा गाजियाबाद जिले में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

                                        

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले