विवादित जमीन को विवादमुक्त बताकर 25 लाख हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
प्रकाशित: 3 जून 2026 को 8:14 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। विवादित कृषि भूमि को विवादमुक्त बताकर बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपये हड़पने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर थाना हाफिजपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव भूडाना निवासी धर्मवीर
हापुड़।
विवादित कृषि भूमि को विवादमुक्त बताकर बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपये हड़पने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर थाना हाफिजपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव भूडाना निवासी धर्मवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पहचान गांव अकड़ौली निवासी सतवीर से थी। आरोप है कि सतवीर ने उसकी मुलाकात हरियाणा के फरीदाबाद-बल्लभगढ़ निवासी प्रदीप कुमार, मेरठ के नंद विहार निवासी सोबीर सिंह और सीमा देवी से कराई थी।
धर्मवीर के अनुसार आरोपियों ने उसे बताया कि गांव फाजिलपुर उर्फ मोरपुर में उनकी कृषि भूमि है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। उनकी बातों पर विश्वास कर उसने 2400 वर्गगज भूमि का सौदा 1.32 करोड़ रुपये में तय कर लिया।
आरोप है कि 12 जून 2025 को 100 रुपये के स्टांप पेपर पर एक सादा एग्रीमेंट तैयार किया गया, जिसके बाद उसने 25 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में आरोपियों को दे दिए। बैनामा कराने के लिए 14 माह की अवधि तय की गई थी।
पीड़ित का आरोप है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि उक्त भूमि को लेकर उपजिलाधिकारी न्यायालय और सिविल न्यायालय में मुकदमे लंबित हैं। साथ ही भूमि पर स्थगन आदेश भी लागू है। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दी।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रदीप कुमार, सोबीर सिंह और सीमा देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
