सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

बैंक नौकरी का झांसा देकर 3.5 लाख की ठगी, सदमे में मां की मौत

प्रकाशित: 26 मई 2026 को 6:59 am बजे

बैंक नौकरी का झांसा देकर 3.5 लाख की ठगी, सदमे में मां की मौत

HALCHAL INDIA NEWSबाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा में बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 3.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की सदमे में मौत हो गई। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की, जिसके बाद तीन आरोपियों के खिलाफ

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा में बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 3.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की सदमे में मौत हो गई। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की, जिसके बाद तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पीड़ित निखिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मामा का पुत्र राजू निवासी गांव अमरपुर, थाना हसनपुर जनपद मेरठ, अपने साथी अनुज निवासी गांव माछरा और सलोनी नाम की युवती के साथ कई बार उसके घर आया था। आरोपियों ने दावा किया कि अनुज कैनरा बैंक की मवाना शाखा में कार्यरत है और बैंक में निकली भर्ती में नौकरी लगवा सकता है।

आरोप है कि शुरुआत में परिवार ने उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया, लेकिन बाद में आरोपियों ने युवक के माता-पिता को विश्वास में लेकर पांच लाख रुपये में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित के अनुसार 25 सितंबर 2024 से एक नवंबर 2024 के बीच अलग-अलग तिथियों में आरोपियों ने 3.50 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन वे लगातार टालमटोल करते रहे। जून 2025 में आरोपियों ने साफ कह दिया कि न नौकरी लगवाएंगे और न ही रकम लौटाएंगे। इस घटना के बाद पीड़ित की मां गहरे सदमे में चली गईं और उनकी मौत हो गई।

पीड़ित का आरोप है कि 14 सितंबर 2025 को आरोपी दोबारा गांव पहुंचे। जब रुपये वापस मांगे गए तो उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित द्वारा शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

                                        

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले