भीषण गर्मी का कहर जारी, 41 डिग्री तक पहुंचा तापमान
प्रकाशित: 9 जून 2026 को 7:16 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही सूरज की तपिश महसूस होने लगी और दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहर के कई प्रमुख बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय स
हापुड़।
जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही सूरज की तपिश महसूस होने लगी और दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहर के कई प्रमुख बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल दिखाई दी।
गर्मी के कारण लोग छायादार स्थानों की तलाश करते नजर आए। दिनभर तेज धूप के चलते राहगीरों और कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही और आर्द्रता का स्तर 28 प्रतिशत के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। आगामी दो दिनों तक गर्मी और लू जैसी परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार बुधवार तक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल सकता है और कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना बन सकती है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
