आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री तापमान ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
प्रकाशित: 19 मई 2026 को 8:03 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कई दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं
जिले में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कई दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।
दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाइक सवार चेहरा ढककर सफर करते नजर आए, जबकि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और चौराहों पर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते दिखे। लू के थपेड़ों के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भीषण गर्मी के चलते बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी। लोग ठंडे पेय पदार्थों, गन्ने के रस, नारियल पानी और लस्सी का सहारा लेते नजर आए। जगह-जगह लगी दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं प्यास बुझाने के लिए लोगों को पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं।
गांवों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय गलियां सूनी रहीं और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हुए। रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी तेज गर्मी और प्रचंड लू का असर बना रहेगा। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले







.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

