अतरपुरा बिजलीघर के फीडर नंबर-6 को रखा लोड मुक्त, जांच शुरू
प्रकाशित: 23 मई 2026 को 7:24 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। शहर में जहां अधिकांश बिजली फीडर ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं अतरपुरा बिजलीघर का फीडर नंबर-6 बेहद कम लोड पर चलने का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में पता चला कि इस फीडर पर केवल एक 400 केवी ट्रांसफार्मर जुड़ा है और उस पर भी बेहद कम बिजली भार है। मामले की जानकारी म
हापुड़।
शहर में जहां अधिकांश बिजली फीडर ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं अतरपुरा बिजलीघर का फीडर नंबर-6 बेहद कम लोड पर चलने का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में पता चला कि इस फीडर पर केवल एक 400 केवी ट्रांसफार्मर जुड़ा है और उस पर भी बेहद कम बिजली भार है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर और देहात के कई इलाकों को दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर से बिजली आपूर्ति दी जाती है। गर्मी बढ़ने के साथ अधिकांश फीडरों पर दबाव बढ़ गया है, लेकिन अतरपुरा बिजलीघर का फीडर नंबर-6 अलग स्थिति में मिला।
बताया गया कि कुछ वर्ष पहले इस फीडर को शहर के सीमित क्षेत्र तक बिजली आपूर्ति के लिए बनाया गया था, जहां केवल कुछ मकान और इकाइयां जुड़ी हुई हैं। दूसरी ओर शहर के अन्य फीडरों पर लगातार लोड बढ़ता गया।
हाल ही में दिल्ली रोड बिजलीघर पर अधिक भार होने के कारण गढ़ रोड क्षेत्र के कुछ मोहल्लों को अतरपुरा बिजलीघर के फीडर नंबर-1 से जोड़ दिया गया। इससे उस फीडर पर लोड करीब 125 एंपियर तक पहुंच गया। अधिक दबाव के चलते तार टूटने और जलने जैसी घटनाएं भी सामने आने लगीं।
विभागीय जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि फीडर नंबर-6 पर मात्र 15 एंपियर लोड है। इसके बाद अन्य फीडरों की भी जांच शुरू करा दी गई है। यह भी देखा जा रहा है कि आखिर किस कारण इस फीडर को लगभग लोड मुक्त रखा गया।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि सभी फीडरों के लोड की समीक्षा कराई जा रही है। जिन फीडरों पर अधिक भार है, उन्हें अन्य फीडरों से जोड़कर संतुलित किया जाएगा ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
