अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत 80 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 30 को नोटिस जारी
प्रकाशित: 9 जून 2026 को 7:23 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में विशेष जांच अभियान चलाया गया। पांच दिनों तक चले इस अभियान के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच में कई स्थानों पर सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर 30 प्रतिष्ठानों को नोट
हापुड़।
अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में विशेष जांच अभियान चलाया गया। पांच दिनों तक चले इस अभियान के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच में कई स्थानों पर सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर 30 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अजय शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंटों में फायर ऑडिट किया गया। टीम ने भवनों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता की जांच की। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का भी आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित कर कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी गई। उन्हें अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और सुरक्षा उपायों के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया।
अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध कराने, भवनों में सुरक्षित निकास मार्ग बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे ताकि जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
