गंगा एक्सप्रेसवे से लेकर हाईवे-9 तक लापता मिले पहरेदार
प्रकाशित: 1 जून 2026 को 6:53 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाली जिला पुलिस की जमीनी हकीकत शनिवार रात सामने आ गई। थाना सिंभावली क्षेत्र से लेकर बहादुरगढ़ के शंकरटीला तक गंगा एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 पर पुलिस का पहरा नदारद मिला। कई चौकियां और चेक पोस्ट खाली पाए गए, जबकि ब्रजघाट चेक पो
गढ़मुक्तेश्वर। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाली जिला पुलिस की जमीनी हकीकत शनिवार रात सामने आ गई। थाना सिंभावली क्षेत्र से लेकर बहादुरगढ़ के शंकरटीला तक गंगा एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 पर पुलिस का पहरा नदारद मिला। कई चौकियां और चेक पोस्ट खाली पाए गए, जबकि ब्रजघाट चेक पोस्ट भी सूनी नजर आई।
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान बुलंदशहर और अमरोहा जनपद की सीमाओं पर स्थापित पुलिस बैरिकेडिंग और चेकिंग प्वाइंट पर भी कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल रात के समय ही नहीं, बल्कि दिन में भी कई बार चौकियों और चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी अनुपस्थित रहते हैं। लोगों का आरोप है कि इससे क्षेत्र में अपराध और सुरक्षा संबंधी घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने कहा कि सभी पुलिस चौकी प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

