सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

बिजली संकट के बीच 11 बिजलीघर संवेदनशील घोषित, बनाई गईं रिस्पॉन्स टीमें

प्रकाशित: 29 मई 2026 को 7:59 am बजे

बिजली संकट के बीच 11 बिजलीघर संवेदनशील घोषित, बनाई गईं रिस्पॉन्स टीमें

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। संवादाता नरेंद्र सिंह - भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के बीच जिले में बिजली संकट गहराता जा रहा है। उपभोक्ताओं के लगातार विरोध और हंगामे को देखते हुए बिजली विभाग ने जिले के तीनों डिवीजनों के 11 बिजलीघरों को संवेदनशील घोषित कर दिया है। इन बिजलीघरों पर अतिरिक्त कर

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

संवादाता नरेंद्र सिंह - भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के बीच जिले में बिजली संकट गहराता जा रहा है। उपभोक्ताओं के लगातार विरोध और हंगामे को देखते हुए बिजली विभाग ने जिले के तीनों डिवीजनों के 11 बिजलीघरों को संवेदनशील घोषित कर दिया है। इन बिजलीघरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

बिजली विभाग के अनुसार, रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक संवेदनशील बिजलीघरों पर अतिरिक्त टीजी-2 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही कंट्रोल रूम में अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। फॉल्ट की स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए रिस्पॉन्स टीमें भी गठित की गई हैं।

जिले के 53 बिजलीघरों से करीब सवा तीन लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग में डेढ़ गुना तक इजाफा हो गया है। अधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर और बिजली तार बार-बार फुंक रहे हैं, जिससे कई मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

बीते दिनों कई क्षेत्रों में बिजली कटौती को लेकर लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव किया था। सोमवार रात कुछ बिजलीघरों पर उपभोक्ताओं के हंगामे के दौरान कर्मचारियों को खुद को कमरों में बंद करना पड़ा था। विभागीय कर्मचारियों को मारपीट और विवाद की आशंका भी बनी हुई है।

इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने संवेदनशील बिजलीघरों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। अवर अभियंताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि 11 बिजलीघरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त टीजी-2 कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है और फॉल्ट आने पर तुरंत मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

                                        

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले