चार महीने में उखड़ी 15 लाख की सड़क, लोगों में नाराजगी
प्रकाशित: 20 मई 2026 को 9:08 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज स्थित वैरायटी स्वीट्स वाली गली में करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क महज चार महीने में ही टूटने लगी है। सड़क कई स्थानों पर फट गई है और उसकी ऊपरी परत उखड़कर रोड़ी में बदल रही है। सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगो
पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज स्थित वैरायटी स्वीट्स वाली गली में करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क महज चार महीने में ही टूटने लगी है। सड़क कई स्थानों पर फट गई है और उसकी ऊपरी परत उखड़कर रोड़ी में बदल रही है। सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ महीने पहले ही गली में सड़क का निर्माण कराया गया था। शुरुआत में सड़क सही नजर आई, लेकिन जल्द ही उसमें दरारें पड़ने लगीं।
अब हालात ऐसे हैं कि सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और वाहन गुजरने पर रोड़ी उछलकर राहगीरों व बाइक सवारों को चोट पहुंचा रही है। मोहल्ले के सचिन नामक युवक के पैर में रोड़ी लगने से चोट भी आई है।
गंगा शरण वर्मा, संजय, दर्शन और विवेक समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क बनने के समय से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।
लोगों ने यह भी बताया कि पाइपलाइन डालने के दौरान टूटा नाला तीन सप्ताह बाद भी ठीक नहीं कराया गया, जिससे गली में पानी भर रहा है और कीचड़ फैलने से बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगरपालिका प्रशासन का कहना है कि सड़क खराब होने की शिकायत मिली है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है और लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

