सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

ड्राइवर ने ही कराई 17 लाख की लूट, सुबह से व्यापारी का पीछा कर रहे थे बदमाश

प्रकाशित: 3 जून 2026 को 8:13 am बजे

ड्राइवर ने ही कराई 17 लाख की लूट, सुबह से व्यापारी का पीछा कर रहे थे बदमाश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हाईवे-9 पर बाबूगढ़ क्षेत्र में शिवा ढाबे के पास दिल्ली के एक कपड़ा व्यापारी से हुई करीब 17 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाबूगढ़ पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

हाईवे-9 पर बाबूगढ़ क्षेत्र में शिवा ढाबे के पास दिल्ली के एक कपड़ा व्यापारी से हुई करीब 17 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाबूगढ़ पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने लूटी गई रकम में से करीब 16.50 लाख रुपये, अवैध असलहा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान व्यापारी का चालक लक्ष्य रावत निवासी गांधीनगर, दिल्ली संदिग्ध पाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और घटना को अंजाम दिलाया।

पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर देर रात अल्लीपुर अंडरपास के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कांति नगर, शाहदरा निवासी रिजवान के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी निहाल निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि चालक लक्ष्य रावत लगातार रिजवान और निहाल के संपर्क में था। वह पिछले 15 वर्षों से व्यापारी की कार चला रहा था और उसे व्यापारी के लेन-देन व नकदी के बारे में पूरी जानकारी रहती थी।

पुलिस के अनुसार घटना से एक दिन पहले लक्ष्य ने दिल्ली के एक होटल में रिजवान और निहाल से मुलाकात की थी। उसने दोनों को बताया था कि अगले दिन वह व्यापारी के साथ भुगतान लेने जाएगा। घटना वाले दिन भी वह आरोपियों को व्यापारी की गतिविधियों और लोकेशन की पल-पल की जानकारी देता रहा, जिसके आधार पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

                                       

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले