नहीं मिल रहा तारकोल, 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य अटके
प्रकाशित: 28 मई 2026 को 7:37 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में डामर सड़क निर्माण कार्यों पर तारकोल की कमी का असर पड़ने लगा है। बढ़ती मांग के चलते ठेकेदारों को तारकोल मिलने में पांच से सात दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके कारण करीब 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। निर्माण कार्यों में देरी से विभागीय अधिका
जिले में डामर सड़क निर्माण कार्यों पर तारकोल की कमी का असर पड़ने लगा है। बढ़ती मांग के चलते ठेकेदारों को तारकोल मिलने में पांच से सात दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके कारण करीब 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। निर्माण कार्यों में देरी से विभागीय अधिकारियों के साथ आमजन भी परेशान हैं।
दरअसल, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव के चलते मार्च और अप्रैल में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी। इसका असर कच्चे तेल से बनने वाले बिटुमिन यानी तारकोल की कीमतों पर भी पड़ा। कीमत बढ़ने के बाद ठेकेदारों ने डामर सड़क निर्माण शुरू करने से मना कर दिया था।
इसका असर सबसे ज्यादा लोक निर्माण विभाग के कार्यों पर पड़ा, जहां करीब 130 छोटे-बड़े प्रोजेक्ट प्रभावित हुए। इसके अलावा एचपीडीए, नगर पालिका और अन्य विभागों के निर्माण कार्य भी अटक गए थे।
ठेकेदारों की मांग थी कि टेंडर के समय तय दरों और बढ़ी हुई कीमतों के बीच का अंतर सरकार अलग से भुगतान करे। यह मामला मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचा, जिसके बाद शासन ने अतिरिक्त भुगतान को लेकर आदेश जारी किए। आदेश मिलने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुए, लेकिन अब तारकोल की उपलब्धता नई समस्या बन गई है।
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के ठेकेदार पानीपत स्थित प्लांट से तारकोल खरीदते हैं। आसपास के कई जिलों के ठेकेदार भी वहीं से सप्लाई लेते हैं। सभी जगह एक साथ सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे सप्लाई प्रभावित हो रही है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में रुके विकास कार्य एक साथ शुरू होने से तारकोल की मांग बढ़ गई है। फिलहाल ठेकेदारों को पांच से सात दिन बाद सामग्री मिल पा रही है। विभाग की कोशिश है कि बारिश शुरू होने से पहले अधिकतर सड़क निर्माण कार्य पूरे करा लिए जाएं।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

