सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

मेरठ रोड फ्लाईओवर 10 दिनों के लिए बंद, वाहन चालकों को अपनाने होंगे वैकल्पिक मार्ग

प्रकाशित: 10 जून 2026 को 7:58 am बजे

मेरठ रोड फ्लाईओवर 10 दिनों के लिए बंद, वाहन चालकों को अपनाने होंगे वैकल्पिक मार्ग

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर पर मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते बुधवार रात 12 बजे से यातायात बंद कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि 20 जून तक पुल पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह फ्लाईओवर मेरठ, मोदीनगर, भोजपुर

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर पर मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते बुधवार रात 12 बजे से यातायात बंद कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि 20 जून तक पुल पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
                                  

यह फ्लाईओवर मेरठ, मोदीनगर, भोजपुर और लाइनपार क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। पुल की जर्जर स्थिति और क्षतिग्रस्त ज्वाइंट्स को देखते हुए विभाग ने इसकी मरम्मत कराने का फैसला लिया है।

फ्लाईओवर बंद रहने के दौरान मेरठ और हापुड़ के बीच यात्रा करने वाले वाहन चालकों को मवाना-किठौर मार्ग होते हुए एनएच-09 के ततारपुर चौराहे का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, मोदीनगर और हापुड़ के बीच आने-जाने वाले लोगों को भोजपुर-पिलखुवा मार्ग से होकर गुजरना पड़ेगा।

वैकल्पिक मार्गों के उपयोग से यात्रियों को सामान्य दूरी की तुलना में कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ सकता है। इससे यात्रा समय के साथ-साथ ईंधन खर्च भी बढ़ने की संभावना है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

 

                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले