मेरठ रोड फ्लाईओवर 10 दिन रहेगा बंद, यात्रियों को करना होगा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग
प्रकाशित: 8 जून 2026 को 7:07 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ शहर को मेरठ, मोदीनगर और आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने वाले मेरठ रोड फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुल की खराब होती स्थिति को देखते हुए 10 जून से 20 जून तक फ्लाईओवर को वाहनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अन
हापुड़ शहर को मेरठ, मोदीनगर और आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने वाले मेरठ रोड फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुल की खराब होती स्थिति को देखते हुए 10 जून से 20 जून तक फ्लाईओवर को वाहनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर के कई हिस्सों में ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और जोड़ों के बीच बढ़ते अंतर के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते मरम्मत नहीं होने पर पुल को और अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।
फ्लाईओवर बंद रहने के दौरान वाहनों को निर्धारित डायवर्जन मार्गों से निकाला जाएगा। इससे विशेष रूप से लाइन पार क्षेत्र के निवासियों को शहर पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सामान्य मार्ग की तुलना में अधिक चक्कर लगाना होगा।
गौरतलब है कि विभाग पहले मई माह में मरम्मत कार्य शुरू करना चाहता था, लेकिन स्कूल-कॉलेजों के संचालन और स्थानीय लोगों की आपत्तियों के बाद योजना को टाल दिया गया था। अब गर्मी की छुट्टियों और कम यातायात दबाव को देखते हुए कार्य शुरू करने का फैसला लिया गया है।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर फ्लाईओवर को दोबारा सुचारु रूप से चालू करना है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

