सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

जनकल्याण के लिए 21 कुंडीय महायज्ञ 19 जुलाई को, विवाह बाधा से ऋण मुक्ति तक की कामनाओं के लिए होगा अनुष्ठान

प्रकाशित: 8 जून 2026 को 11:44 am बजे

जनकल्याण के लिए 21 कुंडीय महायज्ञ 19 जुलाई को, विवाह बाधा से ऋण मुक्ति तक की कामनाओं के लिए होगा अनुष्ठान

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा जनकल्याण एवं लोकमंगल की भावना से 19 जुलाई को 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री रघुनाथ मंदिर, कबाड़ी बाजार में आयोजित की गई, जिसमें महायज्ञ के आयोजन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा जनकल्याण एवं लोकमंगल की भावना से 19 जुलाई को 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री रघुनाथ मंदिर, कबाड़ी बाजार में आयोजित की गई, जिसमें महायज्ञ के आयोजन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
                                    

बैठक में परामर्श मंडल के विद्वान पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल, पंडित आशुतोष शुक्ला तथा महासभा की महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय ने संयुक्त रूप से महायज्ञ का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का अनुमोदन मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी एवं डॉ. करुण शर्मा ने किया। उपस्थित विद्वानों ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।


महासभा के समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय ने बताया कि 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन स्वर्गाश्रम रोड स्थित आरजी सुमंगलम में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देना है। यज्ञ में भाग लेने वाले यजमानों की विवाह संबंधी बाधाओं के निवारण, ऋण मुक्ति, रोगों से राहत, शत्रु बाधा के शमन, व्यापार वृद्धि, संतान प्राप्ति, लक्ष्मी कृपा, यश-कीर्ति एवं आयु वृद्धि जैसी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष आहुतियां दी जाएंगी।



बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष पंडित के.सी. पाण्डेय ‘काशी वाले’ ने की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, संरक्षक डॉ. वासुदेव शर्मा, संगठन मंत्री पंडित जगदम्बा शर्मा, मीडिया प्रभारी पंडित सर्वेश तिवारी, प्रचार मंत्री पंडित अजय त्रिपाठी, पंडित उमेश शर्मा, पंडित सुधाकर अवस्थी, पंडित राहुल शर्मा, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, पंडित प्रेम नारायण भारद्वाज, पंडित अनिल कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष पंडित गौरव कौशिक, पंडित दुर्गा शरण वाजपेयी, पंडित मुनेश शुक्ला, पंडित दिलीप शर्मा और पंडित हरीश शर्मा सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।

 

                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले