जिले में 14 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों में बदली जिम्मेदारियां
प्रकाशित: 15 मई 2026 को 7:38 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी ज्ञानंजय सिंह ने जिले के 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेशों के बाद कई थानों में नई तैनाती की गई है। आदेश के अनुसार नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मूलचंद सैनी को पिलखुवा भेजा गया है। थाना देहात के ह
पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी ज्ञानंजय सिंह ने जिले के 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेशों के बाद कई थानों में नई तैनाती की गई है।
आदेश के अनुसार नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मूलचंद सैनी को पिलखुवा भेजा गया है। थाना देहात के हरिओम चौधरी को बहादुरगढ़, बाबूगढ़ के अशोक कुमार को धौलाना तथा पिलखुवा के धर्मपाल शर्मा को भी धौलाना स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को गढ़मुक्तेश्वर, नवनीत कुमार को कपूरपुर और विष्णुचंद को बाबूगढ़ में नई जिम्मेदारी दी गई है। हाफिजपुर में तैनात इरफान मोहम्मद को सिंभावली और धौलाना के सतेंद्र कुमार को पिलखुवा भेजा गया है।
वहीं सत्यवीर सिंह को गढ़मुक्तेश्वर, सुनील कुमार को थाना देहात, अनिल कुमार को नगर कोतवाली में तैनाती मिली है। गढ़मुक्तेश्वर के नवीन कुमार को बहादुरगढ़ में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, जबकि एक अन्य सुनील कुमार को धौलाना स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
