सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

एनएच-09 पर स्पीड कैमरों का प्रस्ताव अटका, बढ़ती दुर्घटनाओं से चिंता

प्रकाशित: 26 मई 2026 को 7:14 am बजे

एनएच-09 पर स्पीड कैमरों का प्रस्ताव अटका, बढ़ती दुर्घटनाओं से चिंता

HALCHAL INDIA NEWSएनएच-09 पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कैमरे लगाने का प्रस्ताव महीनों बाद भी अधर में लटका हुआ है। जिला स्तर से प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बावजूद अब तक बजट स्वीकृत नहीं हो सका है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। हापुड़ में सड़क

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

एनएच-09 पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कैमरे लगाने का प्रस्ताव महीनों बाद भी अधर में लटका हुआ है। जिला स्तर से प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बावजूद अब तक बजट स्वीकृत नहीं हो सका है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।

हापुड़ में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएचएआई की ओर से एनएच-09 पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था। उद्देश्य था कि तेज गति से वाहन चलाने वालों पर निगरानी रखकर दुर्घटनाओं को कम किया जा सके, लेकिन प्रस्ताव अभी तक फाइलों में ही अटका हुआ है।

अधिकारियों के अनुसार जिले में होने वाली करीब 60 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण हो रही हैं। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों की कार्यप्रणाली धीमी बनी हुई है। ब्लैक स्पॉट कम नहीं हो रहे हैं और हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित होगी। हर माह की तरह बैठक डीएम की अध्यक्षता में होगी, लेकिन अब तक बैठकों के निर्णयों का असर जमीन पर सीमित ही दिखाई दे रहा है।

जनवरी से अप्रैल तक जिले में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि पूरे प्रदेश में दुर्घटनाओं में कमी आई है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि जिला स्तर से एनएचएआई ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा हुआ है। बजट स्वीकृत होते ही एनएच-09 पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

                                           

                                           

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले