सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

एनएच-09 से हटेंगे अवैध होर्डिंग और यूनिपोल, चलेगा अभियान

प्रकाशित: 20 मई 2026 को 9:12 am बजे

एनएच-09 से हटेंगे अवैध होर्डिंग और यूनिपोल, चलेगा अभियान

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 और अन्य प्रमुख मार्गों पर नियमों के विरुद्ध लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग अब हटाए जाएंगे। इसके लिए एनएचएआई, जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जर्जर और सड़क की ओर झुके कई होर्डिंग हादसे का कारण बन सकते हैं, ख

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 और अन्य प्रमुख मार्गों पर नियमों के विरुद्ध लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग अब हटाए जाएंगे। इसके लिए एनएचएआई, जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जर्जर और सड़क की ओर झुके कई होर्डिंग हादसे का कारण बन सकते हैं, खासकर आंधी और खराब मौसम में बड़ा खतरा बना रहता है।

जिले में बड़ी संख्या में ऐसे यूनिपोल और होर्डिंग लगे हैं, जो सुरक्षा मानकों के विपरीत हैं। कई स्थानों पर ये संरचनाएं कमजोर हालत में हैं और तेज हवा चलने पर गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक इन्हें हटाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई थी।

एनएच-09 पर फुट ओवरब्रिज, साइनेज बोर्ड और अन्य स्थानों पर राजनीतिक संगठनों द्वारा प्रचार सामग्री भी नियमों के विरुद्ध लगाई गई है। इसके अलावा दीवारों पर कराए गए पेंट और विज्ञापन भी हटाए जाएंगे। कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे विज्ञापन लगाने के लिए निर्धारित गाइडलाइन मौजूद है। नियमों का उल्लंघन कर लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग हटाने के लिए डीएम और एसपी को पत्र भेजा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस की मदद ली जाएगी।

                                                    

                                          

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले