सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

हाईवे-9 पर तेज रफ्तार का कहर, रोड रोलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

प्रकाशित: 26 मई 2026 को 10:19 am बजे

हाईवे-9 पर तेज रफ्तार का कहर, रोड रोलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार लोगों की जान ले रहा है। नेशनल हाईवे-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि तेज गति से जा रही बाइक सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान संभल निवासी सलम

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार लोगों की जान ले रहा है।  नेशनल हाईवे-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि तेज गति से जा रही बाइक सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान संभल निवासी सलमान के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। 


अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे रोड रोलर में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 


थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

                                        

                                        

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले