एनएच-9 किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान
प्रकाशित: 5 जून 2026 को 6:55 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे एक खेत में पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना जैन शिकंजी रेस्टोरे
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे एक खेत में पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना जैन शिकंजी रेस्टोरेंट के निकट स्थित एक खेत की है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया।
मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के सिमकुना गांव निवासी दिनेश चंद्र पांडे (38) के रूप में हुई। पुलिस को मौके से उसका मोबाइल फोन, पर्स, बैग, चादर, सैंडल और अन्य सामान भी मिला है।
जांच के दौरान बैग से कुछ दवाइयां और चिकित्सकीय दस्तावेज बरामद हुए। इनमें युवक के मानसिक बीमारी के उपचार संबंधी कागजात होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर प्रथम दृष्टया किसी प्रकार के संघर्ष या अन्य संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई और विस्तृत जांच की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
