वार्ड-9 में होंगे विकास कार्य, करीब 1.92 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें और नालियां
प्रकाशित: 9 जून 2026 को 7:18 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्यों की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत सड़क और नाला निर्माण पर लगभग 1.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। सबसे बड़ा का
पिलखुवा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्यों की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत सड़क और नाला निर्माण पर लगभग 1.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
सबसे बड़ा कार्य चंडी फाटक से चंडी गौशाला होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-09 की ओर आरसीसी कवर्ड नाले के निर्माण का होगा। इस परियोजना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नाले के ढक जाने से जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और खुले नाले में गिरने जैसी दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
इसके अलावा क्षेत्र में कई अन्य मार्गों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। अनिल गुप्ता के आवास से रामौतार सैन के घर तक मार्ग एवं नाली निर्माण पर लगभग 14.91 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं सैनी धर्मशाला से वैद क्रिएटिव स्कूल तक 13.21 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा।
विनोद मित्तल के मकान से शिवराज राणा के मकान तक करीब 15.73 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जयभगवान के मकान से फजलू के मकान तथा बबलू सैनी के रास्ते महेंद्र के मकान से मालीवाड़ा मोड़ तक लगभग 28.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही पिलर नंबर-03 से पिलर नंबर-12 तक आरसीसी नाला निर्माण पर करीब 19.33 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद वार्ड की लंबे समय से चली आ रही जल निकासी और सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। अधिशासी अधिकारी इंद्रराज सिंह ने बताया कि विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है और चंडी रोड पर प्रस्तावित नाले का निर्माण क्षेत्र की प्रमुख जरूरतों में शामिल है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
