12 खंभों से बिजली के तार चोरी, आठ नलकूप ठप होने से ग्रामीण परेशान
प्रकाशित: 19 मई 2026 को 9:51 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSबाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मतनौरा में चोरों ने बिजली विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचाते हुए करीब 12 बिजली खंभों से विद्युत तार चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। तार चोरी होने से जंगल में लगे करीब आठ नलकूप बंद हो गए, जिससे किसानों को प
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मतनौरा में चोरों ने बिजली विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचाते हुए करीब 12 बिजली खंभों से विद्युत तार चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। तार चोरी होने से जंगल में लगे करीब आठ नलकूप बंद हो गए, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो उन्हें बिजली के तार गायब मिले। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घटना की सूचना बिजली विभाग व पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की गई।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार चोरी की वजह से कई किसानों के नलकूप बंद हो गए हैं, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हुआ है। विभाग की ओर से मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने इलाके में गश्त बढ़ाने और तार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
