13 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
प्रकाशित: 16 मई 2026 को 8:22 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़।जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मेरठ एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी लेखपाल एक पीड़ित से सरकारी कार्य कराने के बदले 16
जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मेरठ एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी लेखपाल एक पीड़ित से सरकारी कार्य कराने के बदले 16 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मेरठ एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि लेखपाल बिना रिश्वत लिए काम करने को तैयार नहीं था और लगातार पैसे की मांग कर रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
बताया गया कि तय योजना के अनुसार शुक्रवार को पीड़ित नगर पालिका परिसर पहुंचा, जहां आरोपी लेखपाल ने उससे 13 हजार रुपये नकद लिए। जैसे ही रिश्वत की रकम लेखपाल के हाथ में पहुंची, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई कार्रवाई से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
टीम आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस और एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

