16 जून से शुरू होंगी बीएड व स्पेशल बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं
प्रकाशित: 6 जून 2026 को 6:52 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड एवं स्पेशल बीएड (एमआर) प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में एसएसवी पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां निर्धारित तिथियों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार स्पेशल बीएड प्रथम वर्ष
हापुड़।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड एवं स्पेशल बीएड (एमआर) प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में एसएसवी पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां निर्धारित तिथियों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार स्पेशल बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 16 जून से शुरू होकर 29 जून तक चलेंगी। वहीं बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 18 जून से 27 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षा पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगे।
विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा और आंतरिक उड़न दस्ते भी सक्रिय रहेंगे।
एसएसवी पीजी कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा और व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

