200 घरों की बिजली तीन घंटे ठप, तारों में आग लगने से मचा हड़कंप
प्रकाशित: 26 मई 2026 को 7:46 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर नगर के कोतवाली मार्ग स्थित जैन गली के बाहर रविवार रात बिजली के तारों में आग लगने से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों में बिजली उपकरण फुंकने का डर बना रहा। स्थानीय निवासी सचिन कु
गढ़मुक्तेश्वर नगर के कोतवाली मार्ग स्थित जैन गली के बाहर रविवार रात बिजली के तारों में आग लगने से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों में बिजली उपकरण फुंकने का डर बना रहा।
स्थानीय निवासी सचिन कुमार के अनुसार रात करीब सवा दस बजे बिजली के खंभे पर लगे तारों और घरों से जुड़े केबिलों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तारों से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
लोगों का कहना है कि बिजली गुल होने के बाद भी काफी देर तक तारों से चिंगारियां निकलती रहीं। इससे घरों में लगे टीवी, फ्रिज, कूलर और अन्य उपकरणों के खराब होने की आशंका बनी रही। सूचना के बावजूद ऊर्जा निगम के कर्मचारी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे।
कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त तार बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की। इस दौरान करीब तीन घंटे तक क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा और लोगों को गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी।
ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। फिलहाल तारों को बदलकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

