3.44 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
प्रकाशित: 15 जून 2026 को 8:16 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) क्षेत्र में जर्जर सड़कों की समस्या जल्द दूर होने वाली है। प्राधिकरण की ओर से 3.44 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण के अनुस
हापुड़।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) क्षेत्र में जर्जर सड़कों की समस्या जल्द दूर होने वाली है। प्राधिकरण की ओर से 3.44 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्राधिकरण के अनुसार प्रीत विहार द्वितीय और ट्रांसपोर्ट नगर के बीच पूर्व निर्मित 45 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर 1.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-एम की आंतरिक सड़कों के सुधार कार्य पर 1.10 करोड़ रुपये और ब्लॉक-डी की आंतरिक सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।
क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय बुनियादी सुविधाओं में सुधार आएगा।
एचपीडीए के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि तीनों परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

