43 लाख रुपये से बनेगी बाग कॉलोनी की सड़क और नाला, लोगों को मिलेगी राहत
प्रकाशित: 28 मई 2026 को 10:24 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। नगर की बाग कॉलोनी के निवासियों को जल्द ही जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने जा रही है। करीब 16 वर्षों से खराब सड़क और जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों के लिए सड़क और नाले निर्माण की योजना को मंजूरी मिल गई है। नगर पालिका द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को डूडा विभ
गढ़मुक्तेश्वर। नगर की बाग कॉलोनी के निवासियों को जल्द ही जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने जा रही है। करीब 16 वर्षों से खराब सड़क और जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों के लिए सड़क और नाले निर्माण की योजना को मंजूरी मिल गई है।
नगर पालिका द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को डूडा विभाग से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। परियोजना के तहत लगभग 43 लाख रुपये की लागत से 140 मीटर लंबी सड़क और नाले का निर्माण कराया जाएगा।
मोहल्ला उपाध्याय नगर स्थित बाग कॉलोनी में लंबे समय से सड़क खराब होने और उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित होता था।
अब स्वीकृत योजना के तहत सड़क निर्माण के साथ-साथ नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। परियोजना पूरी होने के बाद कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को बेहतर सड़क और साफ-सफाई का लाभ मिलेगा।
नगर पालिका प्रशासन ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि बाग कॉलोनी की सड़क और नाले निर्माण का प्रस्ताव डूडा विभाग को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया जारी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
