सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

70 करोड़ के इंतजार में अटका जल जीवन मिशन, 110 गांवों के लोग परेशान

प्रकाशित: 15 जून 2026 को 8:14 am बजे

70 करोड़ के इंतजार में अटका जल जीवन मिशन, 110 गांवों के लोग परेशान

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे विकास कार्य बजट के अभाव में अधर में लटक गए हैं। करीब 110 गांवों में योजना से जुड़े कार्य अधूरे पड़े हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई जा रही है। कार्य अधूरे रहने से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मि

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे विकास कार्य बजट के अभाव में अधर में लटक गए हैं। करीब 110 गांवों में योजना से जुड़े कार्य अधूरे पड़े हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई जा रही है। कार्य अधूरे रहने से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और जगह-जगह खोदी गई सड़कें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

                                       

ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। शिकायत करने पर अधिकारियों की ओर से बजट न मिलने की बात कही जाती है।

जिले के ढहाना, हावल, मीरापुर, रसूलपुर बहलोलपुर, हाबिसपुर बिगास, समाना, नंगला गढ़, नंदपुर, नरैना, नवादा, नेकनामपुर, मुक्तेश्वारा श्यामपुर, मुबारकपुर, सलामतपुर, लुखराड़ा, हिम्मतपुर, हिम्मतनगर, हसूपुरा, गिरधरपुर तुमरैल, चित्तौड़, आगापुर सराई, मुरादपुर, निधावली, बीरमपुर, रामपुर, मलकपुर, नली, श्यामनगर, भदस्याना, मुर्शदपुर, टोडरपुर और पारपा समेत कई गांवों में कार्य 80 से 95 प्रतिशत तक पूरा दर्शाया गया है, जबकि कई स्थानों पर ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन का निर्माण अभी भी अधूरा पड़ा है।

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता पंकज सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पर्याप्त बजट नहीं मिलने के कारण कुछ कार्य रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होते ही शेष निर्माण कार्यों को पूरा कराया जाएगा। साथ ही कई गांवों में निर्माण पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है।

 

                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले