सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

NH-9 पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार: कंटेनर में घुसी स्कॉर्पियो, चालक की दर्दनाक मौत

प्रकाशित: 9 जून 2026 को 10:10 am बजे

NH-9 पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार: कंटेनर में घुसी स्कॉर्पियो, चालक की दर्दनाक मौत

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कंटेनर ट्रक से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखचे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कंटेनर ट्रक से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखचे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

                                       

जानकारी के अनुसार हादसा पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में जिंदल नगर के पास उस समय हुआ जब एक स्कॉर्पियो हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन काफी तेज गति में था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक गंभीर रूप से उसमें फंस गया।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

                                         

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले